- Jul 11, 2025
- Super Admin
- देश
भोपाल। झाबुआ जिले के थांदला वन रेंज के तोरणिया में एक साथ 11 मोरों की मौत हो गई। जहरीले खाने से राष्ट्रीय पक्षी की मौतें हुई हैं। ये मोर मृत अवस्था में जंगल के पास एक खेत में मिले।एक मोर घायल था, जिसे बचा लिया गया, इस मामले के बाद पूरे वन विभाग में हड़कंप है। सवाल है कि एक साथ 11 मोरों कि मृत्यु कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फूड पाइजनिंग को मौत का कारण बताया जा रहा है।